Gyani Pandit Ji - मृत्यु का संकेत लेकर आते हैं ये अत्यंत अशुभ सपने

साधारण अवधारणा

साधारणतया यही माना जाता है कि हम दिनभर में जो भी करते हैं उसी से जुड़े विचार रात को सोते समय हमारे मस्तिष्क में घूमते हैं। इन विचारों को हम महसूस करने के साथ-साथ देखते भी हैं, जिन्हें सपने कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र

ये तो हुई विज्ञान की बात, ज्योतिष शास्त्र इन सपनों से जुड़े कुछ अलग ही धारणा व्यक्त करता है। हमारे शास्त्रों और ज्योतिषविद्या के जानकारों का कहना है कि केवल विचार ही सपने बनकर नहीं आते, कई बार यही सपने हमें भविष्य की जानकारियां भी दे जाते हैं।

रामायण और महाभारत

रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी शुभ-अशुभ सपनों के बारे में चर्चा की गई है। रावण ने अपनी हार को सपने में ही देख लिया था वहीं महाभारत में गांधारी ने स्वयं अपने कुल का विनाश होते देखा था।

अशुभ-अशुभ

आपने अशुभ-अशुभ सपनों के बारे में अवश्य सुना होगा। कई बार कुछ सपने ऐसे बेहे होते हैं जो लगातार आपको परेशान करते हैं। लेकिन यहां हम जिन सपनों की बात कर रहे हैं उन्हें देखना ही बहुत बड़ी परेशाने एको आमंत्रण देना है।

अत्यंत अशुभ

ये सपने ऐसे हैं जो भले ही मामूली हो लेकिन ये अत्यंत अशुभ संकेत देकर चले जाते हैं।

सपने में बारात देखना

अगर आप सपने में कोई बारात देखते हैं तो यह इस बात का सूचक है कि आने वाले समय में आपको बड़ी बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दुल्हा या दुल्हन

लेकिन अगर वहीं आप खुद की बारात देखते हैं या स्वयं को दुल्हा या दुल्हन बने देखते हैं तो यह मृत्यु के समकक्ष परेशानियों का द्योतक है।

खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना

किसी ऊंचे स्थान से खुद को छलांग लगाते हुए देखते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ने वाला है। ये किसी शारीरिक कष्ट और प्रतिष्ठा में आने वाली गिरावट की बात भी कहता है।

झाड़ू

यूं तो झाड़ू को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है लेकिन अगर आप सपने में इसके दर्शन करते हैं तो ये भारी आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है।

उल्लू

सपने में उल्लू को देखना आने वाले किसी बुरे समाचार की दस्तक देता है। यह भी हो सकता है आप या परिवार का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाला है।

जन्मदिन

सपने में शवयात्रा देखना शुभ माना गया है लेकिन अगर आप खुद को अपना ही जन्मदिन मनाते हुए देखते हैं तो यह आपकी उम्र कम होने का संकेत देता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gyani Pandit Ji - Importance of Havan or Yagya

Gyani Pandit Ji - About Adiyogi (Lord Shiva)

Gyani Pandit Ji - प्रमुख कर्तव्य -एक प्रसंग जिंदगी का: