Gyani Pandit Ji - पीपल में है शनि देव का वास !

पीपल में है शनि देव का वास !

हमारे सनातन धर्म में सभी पेड़ पौधो में पीपल की पूजा का अत्यंत महत्व है | धर्म शास्त्रों में बताया गया है की इस पेड़ में त्रिदेव के साथ लक्ष्मी जी शनि और बालाजी महाराज का भी वास है | सभी 33 कोटि देवी देवता इसमे निवास करते है | शनिवार के दिन भगवान शनिदेव संध्या के समय इस वृक्ष में निवास करते है अत: शनिवार के दिन संध्या के समय एक तेल का दीपक जरुर प्रज्जवलित करना चाहिए | आइये जाने कैसे शनि भगवान का वास पीपल में हुआ , इससे जुडी पौराणिक कथा, क्यों शनि का वास पीपल में !
एक समय कि बात है असुरो ने तीन लोक और चौदय भुवन में अपना आतंक पनपा रखा था | एक असुर कैटभ ने तो एक ऋषि आश्रम में पीपल का रूप धारण कर रखा था | जब भी कोई ऋषि किसी कारण वश उस पेड़ के निचे आता तो वो असुर उसे निगल जाता | इस तरह उस आश्रम से ऋषि गण कम होने लगे | वे कैसे लापता हो रहे थे , यह सभी के लिए पहेली बना हुआ था | सभी ऋषि मुनि सूर्यदेवता के पुत्र शनिदेव के पास गए और उनसे सहायता कि गुहार लगाईं, तब शनिदेव उनकी प्रार्थना सुनकर एक ऋषिमुनि के वेश धारण किया और उस आश्रम में रहने लगे |
एक दिन वे उसी पेड़ के निचे आये और उन्हें ऋषि मानकर कैटभ ने उन्हें वृक्ष रूप में ही पकड़ लिया | शनिदेव अब सारा माजरा समझ गये | उन्होंने कैटभ के साथ युद्ध किया और उसका संहार कर दिया | सभी ऋषि मुनियों को उन्होंने बताया की आप पूजा अर्चना करे और वे स्वयं इस पीपल के पेड़ के निचे वास करके उनकी रक्षा करेंगे |
तभी से शनि देव का वास पीपल के वृक्ष में बताया जाता है | जो व्यक्ति शनिवार के दिन इस पेड़ की पूजा करता है उसे शनि की साढ़े साती या ढैय्या के दोषों से राहत मिलती है |
पीपल को वृक्षों का राजा कहा जाता है | इस पेड़ पर सभी देवी देवताओ के साथ पितरो का भी वास बताया गया है | यदि हम कुछ उपाय पीपल के पेड़ के साथ करे तो जरुर सफलता मिलेगी | इसकी पूजा करने से आपको सभी सुख की प्राप्ति होती है |
🌲🌿पीपल के उपाय 🌿🌲
1) हनुमान चालीसा का पाठ यदि आप रविवार को छोड़कर नित्य पीपल के पेड़ के निचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते है तो शनि देव और बालाजी महाराज की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है |
2) पितरो को प्रसन्न रविवार के दिन को त्याग कर बाकी सभी दिन यदि आप यह उपाय करेंगे तो पितृ देवी देवता प्रसन्न होंगे | एक स्टील के कलश में पानी और दूध , 4 बताशे , 2 लौंग और कुछ काले तिल | अब इस कलश से सुबह पीपल की जड़ में अभिषेक करे | इस समय मंत्र उच्चारण करे ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः |
3) शिवलिंग स्थापना और पूजा यदि कोई व्यक्ति पीपल के वृक्ष के निचे शिवलिंग को स्थापित करके रोज पूजा करता है तो उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है |
4) यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में पीपल के पेड़ को लगाकर उसकी सेवा नित्य करता है तो उसे अक्षत पुण्य की प्राप्ति होती है |
5) यदि कोई व्यक्ति रोज पीपल की पूजा करे और फिर अपने बांये हाथ से पीपल की जड़ को स्पर्श करके अपने रोग के निदान की प्रार्थना करे तो जरुर उसे फायदा होता है |

6 ) व्यापार में वृधि यदि अपने व्यापर में बढ़ोतरी के लिए आप शनिवार को एक पीपल का पत्ता ले | उसे शुद्ध जल से धोहे और चन्दन से स्वस्तिक बनाये | और अपने व्यापार में वृधि के लिए मन्नत मांगे | फिर इसे व्यापारिक जगह की तिजोरी में रख दे | अगले शनिवार को फिर से यही दोहराए | ऐसा 7 शनिवार करे | यह पीपल का टोटका बहुत कारगर साबित होगा |
            ऊँ शं शनैश्चाराय नमः। 🕉🙏🏻🕉

Comments

Popular posts from this blog

Gyani Pandit Ji - Importance of Havan or Yagya

Gyani Pandit Ji - क्यों होती है खंडित शिवलिंग की पूजा?

Gyani Pandit Ji - About Adiyogi (Lord Shiva)